ब्याज दर कम होते ही होम लोन की EMI घटा दी, लाखों का नुकसान तय है! | The Lallantop | KLF Times
Home Loan
ब्याज दर कम होते ही होम लोन की EMI घटा दी, लाखों का नुकसान तय है! | The Lallantop
By KLF AI Desk•28 Apr 2026, 01:35 pm•
Article Summary
This report covers key India-focused updates related to loans, EMI, interest rates and banking. Have a home loan? This one decision can save you lakhs of rupees पिछले कुछ महीनों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कटौती की है. इस वजह से होम लोन सस्ता हुआ है. कई बैंकों ने ब्याज दरें कम की हैं. इस कटौती का फायदा लेने के लिए कई लोगों ने अपनी किस्त (EMI) कम करवा ली हैं ताकि हर महीने का बोझ घटे. लेकिन यहीं पर एक बड़ी गलती हो जाती है. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि EMI कम करवा लेना ही फायदा है. बैंकिंग जानकार इस फैसले को ठीक नहीं मानते हैं. ऐसा क्यों? बड़ा सवाल यह है कि ऐसा क्या किया जाए कि ब्याज दरों में कटौती का फायदा मिल सके? होम लोन का गणित थोड़ा अलग तरीके से काम करता है. होम लोन में शुरुआत में आपकी EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज में चला जाता है और मूलधन बहुत धीरे-धीरे घटता है. ऐसे में अगर आप EMI घटाते हैं, तो लोन लंबा चलता है और कुल ब्याज बढ़ जाता है. इस तरह से आज भले ही किस्त को लेकर आपको थोड़ी राहत मिले, लेकिन आपको ज्यादा लोन की रकम चुकानी पड़ेगी. जम्मू एंड कश्मीर बैंक के रीजनल हेड रणधीर कोतवाल लल्लनटॉप से बातचीत में कहते हैं कि EMI को वही रखा जाए और लोन का टेन्योर कम करवा लिया जाए. इस तरह से आप लोन जल्दी खत्म कर देते हैं और लाखों रुपये ब्याज की मद में बचा सकते हैं.
For full detail, you can also open the original source.